September 23, 2026

PM मोदी के संभावित उत्तराखंड दौरे को लेकर CM धामी बोले- प्रधानमंत्री का आगमन होगा ऐतिहासिक

PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित उत्तराखंड दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष आत्मीय लगाव रहा है। उनके प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रदेशवासी उत्साहित हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रत्येक उत्तराखंड दौरे से प्रदेश को विकास की नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सीमांत क्षेत्रों के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया है।

सीएम धामी ने कहा कि माणा को देश का पहला गांव घोषित करने से लेकर आदि कैलाश और सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने तक, प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इसके अलावा आपदा के समय प्रधानमंत्री का उत्तराखंड पहुंचकर प्रभावित लोगों का हौसला बढ़ाना भी प्रदेश के प्रति उनके जुड़ाव को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अपनी स्थापना की रजत जयंती मना रहा है। ऐसे अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश में आगमन उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से प्रदेश के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से प्रदेश को आगे बढ़ाने के प्रयास जारी हैं।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.