किसान आयोग के अध्यक्ष बनने पर राजेंद्र चौधरी का जोरदार स्वागत, बोले- किसानों की हर समस्या के समाधान का करेंगे प्रयास
उत्तराखंड सरकार द्वारा वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी को किसान आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में समर्थक और किसान रुड़की के जादूगर रोड स्थित उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर राजेंद्र चौधरी ने कहा कि वह स्वयं किसान हैं, इसलिए किसानों की समस्याओं और उनके दर्द को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि किसान आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनकी प्राथमिकता किसानों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना होगी।
किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का भरोसा
राजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश के किसानों की जो भी समस्याएं उनके सामने आएंगी, उन्हें सरकार तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि उत्तराखंड का किसान खुशहाल हो और उसे अपनी मेहनत का उचित लाभ मिले।
उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़े मुद्दों पर संबंधित विभागों और सरकार के साथ समन्वय कर समाधान की दिशा में काम किया जाएगा। वहीं, उनके किसान आयोग का अध्यक्ष बनने पर समर्थकों और क्षेत्रवासियों में भी उत्साह देखने को मिला।
सुबह से ही उनके आवास पर पहुंचने वालों का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
राजेन्द्र चौधरी ( अध्यक्ष किसान आयोग )
