October 17, 2026

महानवमी पर 19 अक्टूबर को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित

Letter

उत्तराखंड सरकार ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का भारतीय संस्कृति और परंपराओं में पूजनीय स्थान है। नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। यह पर्व मातृशक्ति के सम्मान, सामर्थ्य और समाज में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराता है।

सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं हमारी समृद्ध विरासत की पहचान हैं। हमारे त्योहार सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने के साथ समाज में आस्था, सद्भाव और एकता की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, इन परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.