October 19, 2026

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी:ड्राइवर घायल,

Mumbai, 18 October 2026,

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग हुई है। रविवार शाम टाइगर श्रॉफ फुटबॉल ग्राउंड से घर लौट रहे थे उस दौरान बाइक पर आए तीन अज्ञात लोगों ने जुहू के जीवीपीडी ग्राउंड के पास गोलीबारी की। इस घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और एक रिक्शा चालक के घायल होने की खबर है। गनीमत रही कि टाइगर श्रॉफ बाल बाल बच गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट हुई है।

टाइगर श्रॉफ गाड़ी में सवार थे। इस घटना में वो बिल्कुल सुरक्षित ह। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। मुंबई पुलिस की तरफ से बयान भी सामने आया है। बयान में कहा गया, “जुहू पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गोलीबारी की घटना सामने आई है। टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। मामले की आगे की जांच चल रही है” बता दें कि इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

खबर है कि उनका ड्राइवर इस दौरान घायल हो गया. साथ ही एक रिक्शा चालक के भी घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपने घरों आ रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी ग्राउंड से बाहर निकली, बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश वहां आए और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी है। 3-4 राउंड फायरिंग की। टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर के घायल होने की खबर है। ड्राइवर को लीलावती अस्पताल ले जाया गया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त को फोन कर अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस आयुक्त को तत्काल तेजी से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.