June 24, 2026

झाड़ियों से निकल कर हाथी ने वन गुर्जर को कुचलकर मार डाला

 

गुलाम नवी अपने कंपार्टमेंट से बैलपड़ाव बाजार की ओर जा रहा था

डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने कहा कि गुलाम नवी के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी

S B T NEWS

रामनगर। बैलपड़ाव क्षेत्र में एक हाथी ने वन गुर्जर को कुचलकर मार डाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन विभाग के डीएफओ बलवंत सिंह शाही और पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के बैलपड़ाव क्षेत्र के अंतर्गत कंपार्टमेंट-27 में आज सुबह गुलाम नवी (50) को हाथी ने कुचलकर मार डाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन विभाग तराई पश्चिमी के डीएफओ बलवंत सिंह शाही और पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने कहा कि गुलाम नवी के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। बताया जा रहा है यह घटना तब हुई जब वन गुर्जर गुलाम नवी अपने कंपार्टमेंट से बैलपड़ाव बाजार की ओर जा रहा था। तभी उसे झाड़ियों में खड़े हाथी ने कुचलकर कर मार डाला।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.