October 22, 2026

बीजेपी छोड़ रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल, टिकट की दावेदारी पर बढ़ेगी हलचल?

politics

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। करीब 13 साल बाद उनकी कांग्रेस में वापसी हुई है। लेकिन इस सियासी एंट्री के साथ ही सवाल उठने लगे हैं कि रामशरण नौटियाल की भूमिका क्या होगी और क्या उनकी एंट्री से कांग्रेस के भीतर टिकट के समीकरण बदलेंगे?

गौर तलब है कि रामशरण नौटियाल चकराता विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। अब कांग्रेस में उनकी वापसी ने 2027 के चुनाव से पहले सियासी चर्चाओं को तेज कर दिया है। सहसपुर में आर्येंद्र शर्मा और हरक सिंह रावत की दावेदारी के बीच उनकी एंट्री को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, विकासनगर सीट पर पूर्व मंत्री नवप्रभात पहले से ही चुनावी तैयारी में जुटे हैं।

दूसरी ओर, चकराता सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह विधायक हैं। ऐसे में रामशरण नौटियाल की कांग्रेस में वापसी के बाद उनकी संभावित भूमिका और चुनावी दावेदारी को लेकर भी निगाहें टिकी हैं। हालांकि, पार्टी ने उनकी उम्मीदवारी को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

प्रीतम सिंह के बयान के बाद अब सवाल यह है कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद रामशरण नौटियाल को क्या जिम्मेदारी मिलती है। क्या वह चकराता से अपनी राजनीतिक पारी आगे बढ़ाएंगे या किसी दूसरी सीट पर उनकी भूमिका होगी? फिलहाल, इन सवालों के जवाब भविष्य के गर्भ में हैं, लेकिन उनकी एंट्री ने 2027 से पहले कांग्रेस के सियासी समीकरणों को चर्चा में जरूर ला दिया है।

 

प्रीतम सिंह

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.