November 1, 2026

पुलिस लाइन में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, 48 पुलिसकर्मी सम्मानित

Police

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन देहरादून में एकता दिवस परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को याद किया।

डीजीपी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकजुट करने में अतुलनीय योगदान दिया। उनके आदर्शों पर चलकर ही राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखा जा सकता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डीजीपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट सेवा के लिए नामित 48 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस डिस्क और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.