Recent Posts

November 1, 2026

बीजेपी ने देश की आत्मा और लोकतंत्र पर हमला किया है। ये हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। मेरा कोई दुश्मन नहीं है। मेरे लिए धर्म से भी बड़ा देश के नागरिक की आवाज है: महारैली में बोले राहुल गांधी,

Delhi 01 November 2026,

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ‘चलो दिल्ली’ महारैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित इस रैली में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद देश के करीब 15 फीसदी मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए।

चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल बताते हुए कहा कि 2024 का चुनाव गैरकानूनी था और यह वोटों की चोरी का चुनाव था। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार सो नहीं पा रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना हमारा पहला कदम है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार सीइसी के पद से हटेगा और जेल जाएगा।

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिए और मतदाता सूची में नाम हटाकर या जोड़कर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया गया। राहुल गांधी के मुताबिक, वोटर लिस्ट में हेरफेर करके मतदाताओं के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि, ये हिंदुस्तान के हर नागरिक के अधिकार की चोरी है। रेयर ऑफ रेयेरेस्ट है। ये देश द्रोह है। ज्ञानेश कुमार के बिना ना तो मोदी प्रधानमंत्री बनते और ना अमित शाह गृहमंत्री बनते। आरएसएस ने सभी संस्थाओं को कैप्चर कर लिया है। इसका नतीजा है कि किसानों, मजदूरों को हक नहीं मिल रहा, युवा को रोजगार नहीं मिल रहा।

राहुल गांधी ने नम्रता पूर्वक कहा कि, ये देश नफरत का देश नहीं है। हम ना मोदी, अमित शाह या ज्ञानेश से नफरत नहीं करते। हम मोहब्बत की दुकान खोलने वाले लोग हैं। लेकिन आपने (बीजेपी) देश की आत्मा और लोकतंत्र पर हमला किया है। ये हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। मेरा कोई दुश्मन नहीं है। मेरे लिए धर्म से भी बड़ा देश के नागरिक की आवाज है। यही मेरा धर्म है।

आज रविवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ‘चलो दिल्ली’ महारैली आयोजित की गई। इस महारैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी , कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, सुप्रिया सुले और अभिषेक बनर्जी और कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सहित कई बड़े नेता एक खुली बस से रामलीला मैदान पहुंचे। “चलो दिल्ली’ आह्वान पर समर्थकों का इस महा रैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह रैली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित की गई थी। विपक्ष का आरोप है कि, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के माध्यम से करीब 13.2 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं और चुनाव आयोग केंद्र सरकार (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह) के इशारे पर काम कर रहा है।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि सरकार दबाव डालकर लोगों की आवाज रोकना चाहती है, लेकिन न तो राहुल गांधी और न ही इंडिया गठबंधन का कोई नेता पीछे हटने वाला है। रामलीला मैदान पहुंचने के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने कनॉट प्लेस की दुकानें जबरदस्ती बंद करवा दीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रैली में आने वाले लोगों से स्थानीय दुकानों से खरीदारी करने की अपील की थी, ताकि व्यापारियों को फायदा मिले। राहुल ने सोशल मीडिया पर भी व्यापारियों को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की थी।

पुलिस ने रैली के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए। मैदान को 14 जोन में बांटा गया और 200 से ज्यादा CCTV कैमरों के साथ ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की गई। 5 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की खबर है।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.