November 11, 2026

देहरादून में भव्य होगा छठ महोत्सव, 13 से चार दिवसीय आयोजन

Chhath Mahotsav

देहरादून में छठ महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में गढ़ी कैंट स्थित हरबंस कपूर मेमोरियल हॉल में बिहारी महासभा की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहारी महासभा के पदाधिकारियों के साथ कैंट विधायक सविता कपूर भी शामिल हुईं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बिहारी महासभा के अध्यक्ष लल्लन सिंह ने बताया कि महासभा पिछले कई वर्षों से छठ महोत्सव का आयोजन करती आ रही है, लेकिन इस बार पहली बार देहरादून में इसे विशेष रूप से बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को छठ पर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता से रूबरू कराना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़ी रहें।
उन्होंने बताया कि छठ महोत्सव के कार्यक्रम 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ टपकेश्वर घाट पर शुरू होंगे। 14 नवंबर को खरना और प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं, 15 नवंबर को व्रती महिलाएं और श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना करेंगे, जबकि 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा। इस दौरान बिहारी महासभा के अध्यक्ष लल्लन सिंह ने उत्तराखंड सरकार से छठ महापर्व के अवसर पर एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग भी उठाई।

लल्लन सिंह, अध्यक्ष, बिहारी महासभा उत्तराखंड

सुरेंद्र अग्रवाल, कार्यकारी सदस्य

सविता कपूर, विधायक, कैंट

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.