November 27, 2026

धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, युवाओं-कर्मचारियों से लेकर स्वास्थ्य और विकास तक अहम निर्णय

cabinet

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हो गई है। राज्य के सर्वांगीण विकास, युवा रोजगार और जनकल्याण को केंद्र में रखते हुए इस बैठक में कुल 23 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। कैबिनेट के इन फैसलों को आगामी चुनौतियों और जनता की लंबे समय से चली आ रही मांगों के समाधान के रूप में देखा जा रहा है।

युवाओं और कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात
सरकार ने रोजगार और सेवा शर्तों को लेकर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का पद
उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष के एक पद को स्वीकृति दी गई है। इससे आयोग के कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है।

राजस्व निरीक्षक सेवा नियमावली में संशोधन
राजस्व विभाग के कामकाज में तेजी लाने और पदोन्नति के रास्तों को सुगम बनाने के लिए राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई है। इसके व्यावहारिक पहलुओं की समीक्षा के लिए स्वयं मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन भी किया गया है।

आबकारी विभाग में नए पद आबकारी विभाग में 11 नए पद मंजूर किए गए हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में इजाफा
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

चिकित्सा, स्वास्थ्य और शिक्षा

एक्स-रे तकनीशियन नियमावली चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में एक्स-रे तकनीशियन नियमावली को मंजूरी दी गई है।

पीजी करने वालों के लिए दो साल का बॉन्ड
सरकारी मेडिकल कॉलेज से पीजी करने वालों के साथ सरकार अब दो साल का बॉन्ड करेगी। उन्हें अनिवार्य तौर पर राजकीय सेवा करनी होगी। इससे पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर होगी।

ईएसआई योजना में बी-फार्मा शामिल
कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत अब बी-फार्मा भी सम्मिलित होगी। पहले केवल डी-फार्मा ही अनुमन्य था।

सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण

सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली को विस्तार
उत्तराखंड सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली को विस्तार दिया गया है। अब सामाजिक सुरक्षा कोष का गठन होगा।

ग्रामीण पेयजल योजना
उत्तराखंड ग्रामीण पेयजल योजना के रखरखाव के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

पेराई सत्र में चीनी मिलों को राहत
पेराई सत्र में अब चीनी मिलों को सरकारी बैंक से गारंटी को मंजूरी दी गई है।

शहरी विकास, आवास और बुनियादी ढांचा
आम नागरिक की जीवनशैली को सुगम बनाने के लिए आवास और निर्माण नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं

उत्तराखंड राज्य नियोजन आयोग
उत्तराखंड राज्य नियोजन आयोग में सेतु आयोग के ढांचे को मंजूरी दी गई है।

NHIDCL को सूची से हटाया गया
NHIDCL को राज्य में कार्य करने की सूचीबद्धता से हटाया गया है।

विधानसभा सत्र
विधानसभा सत्र के सत्रावसान को मंजूरी दी गई है।

बंसिधर तिवारी, अपर सचिव मुख्यमंत्री।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.