November 27, 2026

सिल्क्यारा रेस्क्यू के हीरो अर्पण यदुवंशी बने नैनीताल के नए SSP

Arpan Yaduvanshi

सिल्क्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में 41 मजदूरों की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले आईपीएस अर्पण यदुवंशी अब नैनीताल जिले के नए पुलिस कप्तान बन गए हैं। शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचकर उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यानी एसएसपी का कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी।

2017 बैच के आईपीएस अधिकारी अर्पण यदुवंशी इससे पहले उत्तराखंड एसडीआरएफ के सेनानायक पद पर तैनात थे। एसपी उत्तरकाशी रहते हुए उन्होंने सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के ऐतिहासिक अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं, एसडीआरएफ में रहते हुए कई बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व भी किया अब नैनीताल जिले की कमान संभालने के बाद उनके सामने कई बड़ी चुनौतियां होंगी। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का प्रबंधन, नैनीताल और भीमताल में यातायात व्यवस्था, हल्द्वानी के जाम से निजात और पहाड़ से मैदान तक फैल रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा अब देखना होगा कि नए पुलिस कप्तान इन चुनौतियों से निपटने के लिए क्या रणनीति अपनाते हैं।

 

अर्पण यदुवंशी एसएसपी हल्द्वानी

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.