June 24, 2026

हिमोत्थान सोसायटी ने कनालबूंगा में किया चारा पौध का रोपण

 

टीम लीडर कुमांऊ राजेन्द्र सिंह नेगी ने ग्रामीणों को पौधरोपण के महत्व की जानकारी दी

अल्मोड़ा रिपोर्टर एसबीटी न्यूज़

अल्मोड़ा। 19 जुलाई 2021— हिमोत्थान सोसायटी की ओर से समेकित ग्रामीण विकास प्रोजेक्ट के तहत कनालबूंगा गांव में चारा पौध और घास जैसे बांच, भीमल और कचनार का रोपण किया गया।

सोसायटी के वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। टीम लीडर कुमांऊ राजेन्द्र सिंह नेगी ने ग्रामीणों को पौधरोपण के महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर प्रोजेक्ट अधिकारी राहुल गांधी,कलस्टर कोआर्डिनेटर राजेन्द्र सिंह बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.