June 24, 2026

प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने अल्मोड़ा में किया केजरीवाल फ्री बिजली गारंटी स्कीम का शुभारंभ

 

 300 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा की है। इसको लेकर अब उत्तराखंड में गारंटी कार्ड बनने शुरू हो गए हैं

अल्मोड़ा रिपोर्टर एसबीटी न्यूज़

अल्मोड़ा। आज आम आदमी पार्टी द्वारा अल्मोड़ा में प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में केजरीवाल फ्री बिजली गारंटी स्कीम योजना का शुभारंभ किया गया। आम आदमी पार्टी ने 300 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा की है। इसको लेकर अब उत्तराखंड में गारंटी कार्ड बनने शुरू हो गए हैं।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा की आज से अल्मोड़ा में 300 यूनिट फ्री बिजली के लिए गारंटी कार्ड बनना शुरू हो गए हैं। यह कार्यक्रम अगले 1 महीने तक लगातार अल्मोड़ा विधानसभा के हर क्षेत्र में जारी रहेगा। इसके तहत 25 हजार फ्री बिजली के गारंटी कार्ड बनवाए जायेंगे।

उन्होंने आगे कहा की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वायदे के अनुसार 300 यूनिट तक फ्री बिजली हर उत्तराखंडवासी को दी जाएगी।  इसके साथ साथ जो बेतरतीब बिल आ रहे हैं उन्हें माफ किया जाएगा। साथ ही बिना पावर कट के 24 घंटे बिजली दी जाएगी, किसानों को फ्री बिजली दी जाएगी। लोगों में 300 युनिट फ्री बिजली के कार्ड बनाने को लेकर भारी उत्साह दिखायी दिया , और खराब मौसम के बावजूद लोगों की भीड लाइन में खडी होकर गारंटी कार्ड बनाने के लिये जुटी रही !

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के साथ आप जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, जिला महासचिव जगमोहन फर्तियाल, प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा रोहित सिंह, प्रदेश महासचिव नीरज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सौरभ पांडे, फड़ एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन चंद्र आर्य, सोहित भट्ट, हिमांशु बोरा, अफसान खान, संदीप नयाल, एस आर बेग, एन एल शाह, योगेंद्र अधिकारी, उमेश लोहनी, आशीष रावत आदि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.