October 31, 2025

पेड़ वाले गुरुजी द्वारा लोकपर्व हरेला के अवसर वृक्षारोपण का आयोजन किया गया

 

पेड़ वाले गुरुजी के नाम से मशहूर धन सिंह गरिया एवं अध्यापिका श्रीमती कुसुमलता गड़िया द्वारा प्राथमिक विद्यालय वीणा पोखरी चमोली में  वृक्षारोपण का आयोजन किया गया

चमोली।  उत्तराखंड राज्य का लोकपर्व हरेला के अवसर पर पौधारोपण का कार्यक्रम आज दिनांक 21 जुलाई 2021 को ग्राम सभा वीणा मल्ला में पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह गरिया एवं अध्यापिका श्रीमती कुसुमलता गड़िया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वीणा पोखरी चमोली के द्वारा वृहत् वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भिन्न भिन्न प्रकार के 150 पौधे लगाए गए जिसमें पीपल, तुलसी, रूद्राक्ष, हरड़, बहेड़ा, आंवला, अमरूद, संतरा, बांस, अनार, खुमानी, अकेशिया आदि वृक्ष सामिल थे।

पौधारोपण के दौरान पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह गरिया एवं श्रीमती कुसुमलता गड़िया ने बताया कि हरेला का अर्थ हरियाली से है इस दिन सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की कामना की जाती है ऋग्वेद में भी हरियाली के प्रतीक हरेला का उल्लेख किया गया है। इस अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम में आये हुए सभी गणमान्य लोगों से अपील की कि हम सबको पर्यावरण का संरक्षण करना  चाहिए।

जिसके लिए पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। खासतौर से पीपल के वृक्ष की कई अहम जानकारियां बताते हुए कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पीपल का पेड़ एक सच्चा जीवन वृक्ष है। और पेड़ों के विपरीत यह रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है।

पर्यावरणविद् पीपल के पेड़ लगाने के लिए बार-बार इसीलिए कहते है। पीपल के पेड़ में कई औषधीय गुण भी पाये जाते है। जिसका प्रयोग आयुर्वेद में अस्थमा, मधुमेह, दस्त, मिर्गी, संक्रामक एवं अन्य यौन विकारों में किया जाता है। भारतवर्ष में पीपल के पेड़ एवं तुलसी के पौधे की पूजा करना घरों एवं मंदिरों में एक आम बात है। पीपल के पेड़ का मूल निवास भारतीय महाद्वीप एवं इंडोनेशिया माना जाता है।

भारतीय उप महाद्वीप में पीपल का पेड़ धार्मिक मान्यतानुसार भारत के तीन प्रमुख धर्मो में जैसे हिन्दू धर्म, बौद्व धर्म एवं जैन धर्म में इसको बहुत पवित्र माना जाता है। पीपल के पेड़ से बनी हुई प्रार्थना की माला को पवित्र माना जाता है जो जाप करने के काम आती है।

पीपल का पेड़ भारतीय सभ्यता में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। गौतम बुद्ध ने ज्ञानार्जन बिहार के गया एवं वेद व्यास ने महाभारत का लेखन उत्तर प्रदेश के शुक्रताल में पीपल के पेड़ के ही नीचे बैठकर की थी। इसलिए आज भी पीपल का पेड़ हिन्दु, बौद्ध, जैन मंदिरों में निश्चित तौर पर लगाया जाता है ऐसा कोई पवित्र स्थान नहीं होगा जहां पर पीपल का पेड़ न हो।

इस अवसर पर प्रधान वीणा मल्ला श्रीमती रश्मि देवी, उप प्रधान ज्योति देवी, प्रबन्धन समिति अध्यक्ष आशा देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनीता देवी, श्रीमती शकुंतला देवी, श्रीमती मीना देवी, श्रीमती चम्पा देवी, श्रीमती मुन्नी देवी, श्रीमती पुष्पा देवी, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती प्रिया देवी एवं श्रीमती रंजना देवी आदि उपस्थिति थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.