Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सीएम ने प्रकाश सुमन ध्यानी की पुस्तक ’विश्व इतिहास दर्शन’ का विमोचन  -Separato Spot Witness Times
राज्य समाचार

सीएम ने प्रकाश सुमन ध्यानी की पुस्तक ’विश्व इतिहास दर्शन’ का विमोचन 

 

पुस्तक में सिंकदर, चन्द्रगुप्त मौर्य, प्रथम व द्वितीय विश्व युद्ध तथा समस्त विश्व के पौराणिक धर्मों का वर्णन किया गया है

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

देहरादून। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रकाश सुमन ध्यानी की भारतीय, यूनानी एवं चीनी दर्शन पर आधारित पुस्तक ’विश्व इतिहास दर्शन“ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक भारत सरकार की नई शिक्षा नीति को चरितार्थ करती है।

पुस्तक में सिंकदर, चन्द्रगुप्त मौर्य, प्रथम व द्वितीय विश्व युद्ध तथा समस्त विश्व के पौराणिक धर्मों का वर्णन किया गया है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक छात्रों, युवाओं एवं बुद्धिजीवियों के लिये लाभदायक होगी। नई शिक्षा नीति के विचार को जन-जन तक पहुचाने में मददगार साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तक हमारे मस्तिष्क को खुराक पहुंचाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि अपनी अनूठी पुस्तक में श्री ध्यानी ने गागर में सागर भरने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे घोषणाएं नहीं काम करने में विश्वास करते हैं। जो भी काम शुरू किया है उसे पूरा करेंगे। सरकार टीम भावना से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ध्यानी ने कहा कि भाव में भगवान होते हैं। सर्वप्रथम देश आता है। सभी को अपना काम मनोयोग और ईमानदारी से करना है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डॉ धन सिंह रावत, विधायक हरबंस कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, निदेशक संस्कृति विभाग वीणा भट्ट, मनोहर सिंह रावत, अंजली ध्यानी, दीपक खत्री, अजीत चौधरी, विनसर पब्लिकेशन से कीर्ति नवानी आदि उपस्थित थे।

Related posts

38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर ‘मौली’ मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचा

Dharmpal Singh Rawat

हरिद्वार: सीएम धामी ने दिखाया दम, नारी शक्ति महोत्सव में दिखीं मिनी भारत की झलक

Dharmpal Singh Rawat

वन्यजीवों के हमले से मौत पर सरकार देगी अब छह लाख का मुआवजा

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment