June 23, 2026

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की कांग्रेस ने विकास किया है और आगे भी प्रतिबंध है।

देहरादून 19 सितंबर2021, महानगर कॉंग्रेस कमेटी,नगर निगम पार्षद ,पार्षद प्रत्याशी,विधानसभा के पूर्व व संभावित प्रत्याशी , ब्लॉक अध्यक्षो की एक सभा कॉंग्रेस भवन में हुई.

सभा में देहरादून महानगर कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द ने कहा की कॉंग्रेस पार्टी मज़बूती के साथ प्रदेश में वापसी कर रही है। कॉंग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओ के साथ साथ प्रदेश के लाखों लोग कॉंग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहते है। प्रदेश को विकास के पथ पर कॉंग्रेस ही ले गई और भविष्य मे भी प्रदेश के समुचित विकास को कॉंग्रेस प्रतिबद्ध है।

सभा अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने विस्तार से सदस्यता अभियान की रूप रेखा को सभा मे रखा। प्रदेश संगठन के माध्यम से प्रत्येक वार्ड में वृहद सदस्यता अभियान चलाते हुए सभी वार्ड अध्यक्षो,ब्लॉक अध्यक्षो ,वार्ड कमेटी व पार्षदों को आपसी तालमेल से कार्य करने को कहा। तथा विशेष रूप से ध्यान दे ऐसे लोगो से बचने की सलाह दी विपक्षी पार्टी के एजेंट के रूप में पार्टी से जुड़ भितरघात कर पार्टी को नुकसान पहुंचाते है। सदस्यता पर्ची में सदस्यता लेने वाले की फ़ोटो व फोन नम्बर निश्चित रूप से लिखने को कहा। कॉंग्रेस पार्टी विपक्षी पार्टियों की तरह आंकड़ो का खेल रच फ़र्ज़ी सदस्यता अभियान नही चलाना चाहती है जिनकी पार्टी में पूर्ण निष्ठा हो उनको ही पार्टी का सदस्य बनाया जाए।
प्रत्येक पी सी सी सदस्य को 25 सदस्यता पर्ची की100 किताब व ब्लॉक अध्यक्षो को 50 किताब संगठन के माध्यम से प्राप्त कर सदस्यता अभियान को मूर्त रूप देने को कहा गया।
सभा मे पार्षदों ने कहा की कुछ बी एल ओ वोटर सत्यापन अभियान में कॉंग्रेस के पार्षदों व संगठन के लोगो का सहयोग नही कर रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.