June 24, 2026

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सात नेताओं को निष्कासित किया।

देहरादून 06 फरवरी 2022,

उत्तराखंड: महानगर भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें सभी पदों से मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

भाजपा से निष्कासित किए गए लोगों में डोईवाला से पूर्व जिला मंत्री गजेंद्र पंवार, सदस्य राजन पंवार, सदस्य मुकेश कंडवाल, सदस्य उमेश पुंडीर शामिल हैं। धर्मपुर से निष्कासित आठ लोगों में पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीर सिंह पंवार, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश उनियाल, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री विनोद रावत, पूर्व महानगर सह मीडिया प्रभारी गिरीराज उनियाल, बूथ अध्यक्ष सूरज मेहरा, युवा मोर्चा के सौरभ उनियाल, मंडल मंत्री अबल सिंह बिष्ट, कैंट विधानसभा से वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश रावत हैं।

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पवन कुमार चौहान लालकुआं, अजय वर्मा लक्सर, टेक बल्लव रुड़की, नितिन शर्मा रुड़की, दर्शन लाल शाह घनसाली, भुवन राणा नानकमत्ता, अजय तिवारी किच्छा सात नेताओं को निष्कासित किया है। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.