June 24, 2026

कांग्रेस देश को 20वीं सदी में धकेलने की कोशिश कर रही है: प्रधानमंत्री मोदी।

देहरादून 08 फरवरी 2022,

दिल्ली :  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऊधम सिंह नगर और नैनीताल के मतदाताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ये चुनाव इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। ये चुनाव अगले 25 साल की बुनियाद को मजबूत करेगा। नींव जितनी मजबूत होती है, उतनी ही मजबूत इमारत भी बनती है।

प्रधानमंत्री ने अन्य राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि , इन चुनावों में आपके सामने कुछ अन्य दल भी हैं। कुछ दल ऐसे हैं जिन्होंने बरसों तक उत्तराखंड से दुश्मनी निकाली और कुछ दल ऐसे हैं जो उत्तराखंड को तबाह करने की नीयत से यहां आए हैं। वो लोग आए हैं जिन्होंने कोरोना के कठिन काल में बसें भरकर उत्तराखंडियों को दिल्ली से उत्तराखंड में धकेल दिया था।

उन्होंने कांग्रेस की नीयत और निष्ठा पर सवाल उठाते हुए कहा कि , इसका अनुमान इनके चुनाव कैंपेन से और इनके नारों से लगाया जा सकता है। दिल्ली में ये अनेक दशकों तक सत्ता में रहे, इनके नेता यहां सैर-सपाटे के लिए आते रहे। इस दौरान इनको चार धाम की याद नहीं आई।

मोदी ने कहा कि हम पूरे सामर्थ्य के साथ देश को 21वीं सदी की तरफ बढ़ाना चाहते हैं, देश का दुर्भाग्य है कि नकारात्मक सोच में डूबी हुई, विकृत मानसिक विचारों से प्रभावित कांग्रेस उतनी ही ताकत से देश को 20वीं सदी में धकेलने की कोशिश कर रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.