Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सुमन क्यारी के पास सेब से भरा पिकअप वाहन यमुना नदी में गिरा, चार लोग थे सवार - Separato Spot Witness Times
दुर्घटना राज्य समाचार

सुमन क्यारी के पास सेब से भरा पिकअप वाहन यमुना नदी में गिरा, चार लोग थे सवार

उत्तराखंड में टिहरी जिले के जौनपुर ब्लाक के नैनबाग क्षेत्र में सुमन क्यारी के समीप सेब से भरा एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर यमुना नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए नैनबाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। वहीं, एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर विकासनगर के लिए रेफर कर दिया है।

कैंपटी थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। सेब लेकर पिकअप वाहन उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से विकासनगर की तरफ जा रहा था। वाहन सुमन क्यारी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधे यमुना नदी किनारे जा गिरा। वाहन में चार लोग सवार थे उन्हें रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Related posts

उत्तरकाशी मस्जिद विवाद: हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार ने कहा- महापंचायत के लिए नहीं दी है अनुमति

Dharmpal Singh Rawat

 शेवेनिंग इंटरनेशनल स्कॉलरशिप एवं डीआईटी यूनिवर्सिटी ने किया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

Dharmpal Singh Rawat

59 सालों बाद देश-विदेश के पर्यटक करने लगे ऐतिहासिक गरतांग गली का दीदार

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment