February 5, 2026

अग्निवीर भर्ती रैली: कुल 2544 युवा हुए सफल, एक दिसंबर को होगी दस्तावेजों की जांच 

 

अग्निवीर भर्ती रैली में तीन दिन तक हुई भर्ती रैली में कुल 2544 युवा सफल रहे। अगले तीन दिन एक दिसंबर तक सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच होगी।

 

इसमें सफल उम्मीदवारों को 28 फरवरी तक ऑनलाइन पुलिस सत्यापन कराना होगासेना के कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्राॅस गबर सिंह कैंप में चल रही गढ़वाल मंडल के सात जिलों की अग्निवीर भर्ती रैली के तीसरे दिन देहरादून और पौड़ी जिले के 1287 युवाओं में से 1003 युवाओं ने दमखम दिखाया। दौड़ में सफल युवा अगले चरण में पहुंचे।देर शाम तक इन युवाओं की फिजिकल और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच की गई।

 

तीन दिन तक हुई भर्ती रैली में कुल 2544 युवा सफल रहे। अगले तीन दिन एक दिसंबर तक सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को 28 फरवरी तक ऑनलाइन पुलिस सत्यापन कराना होगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.