जॉलीग्रांट पर कृषि मंत्रियों की मुलाकात, 25 करोड़ जल्द जारी
उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर घेरबाड़ योजना के तहत घोषित 90 करोड़ रुपये की धनराशि शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया। यह राशि पिछले माह गौचर में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम के दौरान घोषित की गई थी।
केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि तीन दिन के भीतर प्रथम किश्त के रूप में 25 करोड़ रुपये राज्य को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इसके लिए आभार व्यक्त किया और आगामी चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर एवं केदारनाथ मंदिर के दर्शन हेतु उत्तराखंड आने का आमंत्रण भी दिया।
