February 3, 2026

नयार घाटी का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता: महाराज

सतपुली (पौड़ी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व लगातार विकास के नये नये कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। यदि हम चौबट्टाखाल विधानसभा की बात करें तो सतपुली नगर पंचायत क्षेत्र में ही 56 करोड़ 34 लाख 97 की लागत से बहु प्रतिक्षित झील का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। जबकि 01 करोड़ 61 लाख 44 हजार की धनराशि से
निर्रमाणाधीन नगर पंचायत भवन का कार्य पिचानव्वे प्रतिशत पूरा हो चुका है।

  

उक्त बात प्रदेश पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने रविवार को एक स्थानीय वेडिंग प्वाइंट में सतपुली नगर पंचायत के दसंवे नयार घाटी पंचायत महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कही।

श्री महाराज ने कहा कि वह नगर पंचायत सतपुली सहित पूरे क्षेत्र को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा 76 लाख की लागत से दंग्लेश्वर महादेव मन्दिर में स्नानागर निर्माण व सौन्दर्यकरण का कार्य करवाने के साथ-साथ सतपुली में 02 करोड 81 लाख की लागत से बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शुलभ शौचालय व पार्किंग का कार्य किया गया है। ओडल बडा में गौशाला निर्माण हेतु 76 लाख रुपये स्वीकृत किये गये थे उसका कार्य भी पूर्ण हो गया है। पर्यटन विभाग से सतपुली में
04 करोड 42 लाख 65 हजार
की लागत से चालीस शय्याओं के पर्यटन आवास गृह के निर्माण का कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। नगर पंचायत क्षेत्र में पार्किंग की कमी को देखते हुये क्षेत्रीय जनता की मांग पर 03 करोड 52 लाख 53 हजार की धनराशि से कार पार्किंग के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।

महाराज ने कहा कि सिंचाई विभाग से सतपुली में 02 करोड 37 लाख 88 हजार रुपये की लागत से निरीक्षण भवन एवं डोरमेट्री निर्माण कार्य चल रहा है। पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिये 25 करोड 56 लाख की धनराशि से सतपुली नगरीय पम्पिंग पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। गुमखाल व सतपुली के मध्य मोटर मार्ग के चौडीकरण व सुदृढिकरण हेतु 4 सौ करोड की स्वीकृति के साथ निर्माण कार्य चल रहा है। इससे पूर्व इस मोटर मार्ग के नवीनीकरण पर छह करोड व्यय किये गये। उन्होंने कहा कि नयार घाटी का सर्वांगीण विकास ही उनकी प्राथमिकता रही है। जिसके लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.