Recent Posts

February 27, 2026

बागेश्वर: सामा-मुनस्यारी मार्ग पर भालू के हमले में साइकिल सवार युवक की मृत्यु

दिनांक 08 जुलाई 2025 को जिला नियंत्रण कक्ष बागेश्वर के माध्यम से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सामा-मुनस्यारी मार्ग पर एक लड़का साइकिल से खाई में गिर गया है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम पोस्ट कपकोट से उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि *यश शर्मा पुत्र श्री अमर सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी महेंद्रगढ़ पानीपत हरियाणा* जो कि वर्तमान में पोस्ट ऑफिस में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत था। वह आज सुबह डाक लेकर साइकिल से जा रहा था, इसी दौरान एक जंगली भालू उसके पीछे लग गया, जिससे घबराकर उसकी साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह गहरी खाई में गिर गया। गिरने के पश्चात भालू द्वारा उस पर हमला कर दिया गया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

SDRF टीम द्वारा खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक लाया गया। शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.