February 5, 2026

बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस कांग्रेस के बड़े नेता को बीजेपी मे आने का दिया न्योता

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का एक बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है अपने इस बयान में वह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि चुनाव में आजकल पैसा बहुत लगता है और उनके पास पैसा नहीं है लिहाजा ना वह दावेदारी कर सकते हैं

कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह कुंजवाल से जब उनके नैनीताल संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के प्रयास को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के बहुत ही छोटे कार्यकर्ता है जितना भी समय उनको मिला उन्होंने ईमानदारी के साथ काम किया, और इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक लोक सभा सीट में 14 विधानसभा सीट हैं, एक विधानसभा सीट में एक करोड़ भी खर्च करेंगे तो 14 करोड रुपए चाहिए कम भी खर्च करेंगे तो 7 करोड़ तब भी चाहिए इतनी मेरी क्षमता नहीं है

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.