February 2, 2026

बजट 2026-27 वैश्विक और भारत की कई चुनौतियों का समाधान नहीं करता: कांग्रेस पार्टी,

Delhi 01 February 2026,

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश केंद्रीय बजट 2026-27 की आलोचनात्मक टिप्पणी की है। बजट 2026-27 वैश्विक और भारत की कई चुनौतियों का समाधान नहीं करता। देश के युवा बेरोजगार हैं और वैश्विक संकटों का खतरा भी बढ़ रहा है, लेकिन इन सभी मुद्दों की इस बजट में अनदेखी की गई है।

लोकसभा में नेता प्रतिफक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय बजट 2026-2027 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, यह बजट भारत के असली संकटों को नजरअंदाज करता है और इसमें सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उल्लेख किया कि विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट आ रही है, निवेशक अपनी पूंजी निकाल रहे हैं, और घरेलू बचत में भारी कमी आई है। देश के किसानों की स्थिति भी संकट में है। राहुल गांधी ने कहा कि युवा बेरोजगार हैं और वैश्विक संकटों का खतरा भी बढ़ रहा है। लेकिन इन सभी ज्वलंत मुद्दों की इस बजट में अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि यह बजट सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाता और भारत के वास्तविक संकटों को नजरअंदाज करता है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बजट में देश की गंभीर आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने के लिए नीतिगत दृष्टि और राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी है। बजट 2026 भारत की कई चुनौतियों का समाधान नहीं कर सकता।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश कहा कि बजट भाषण में प्रमुख कार्यक्रमों और योजनाओं के लिए बजटीय आवंटन की कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि दस्तावेजों का गहराई से अध्ययन आवश्यक है। बजट 2026-27 पूरी तरह से नीरस है। प्रमुख कार्यक्रमों के लिए बजटीय आवंटन का अभाव है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.