March 27, 2026

भवाली – ज्योलीकोट मार्ग में सड़क पर पलटी बस 1 की मौत

नैनीताल जनपद में भवाली – ज्योलिकोट मार्ग पर गेठिया के समीप केमू (कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन) की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुँची SDRF रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए बस में फंसे 8 घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार बस हल्द्वानी से भवाली की ओर जा रही थी। सुबह के समय बस में कुल 14 यात्री सवार थे। बस गेठिया के समीप पहुँचते ही चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर ही पलट गई।

मनीष भाकुनी, उप निरीक्षक SDRF

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.