Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
केदारनाथ विधानसभा सीट से भाजपा की आशा नौटियाल, केरल वायनाड लोकसभा सीट प्रियंका गांधी, महाराष्ट्र नांदेड़ लोकसभा सीट से भाजपा के डॉ. संतुकराव मारोत्राओ हम्बर्डे विजयी। - Separato Spot Witness Times
निर्वाचन

केदारनाथ विधानसभा सीट से भाजपा की आशा नौटियाल, केरल वायनाड लोकसभा सीट प्रियंका गांधी, महाराष्ट्र नांदेड़ लोकसभा सीट से भाजपा के डॉ. संतुकराव मारोत्राओ हम्बर्डे विजयी।

परिणाम 2024: आज शनिवार को देश के 14 राज्यों में 48 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित किए गए। असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, मेघालय, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। जबकि केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए। उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट से भाजपा की आशा नौटियाल जीतीं। कांग्रेस के मनोज रावत हारे। केदारनाथ विधानसभा सीट बीजेपी की शैला रानी रावत के निधन पर रिक्त हुई थी।

केरल की वायनाड लोकसभा सीट कांग्रेस की प्रियंका गांधी 622300 वोट पाकर जीत हासिल की हैं। वह करीब 410900 वोटों से चुनाव जीती हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी सीपीआई के सत्यन मोकेरी 211400 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। बीजेपी की नव्या हरिदास 109930 वोट बटोरी हैं। महाराष्ट्र की नांदेड़- लोकसभा सीट भाजपा के डॉ. संतुकराव मारोत्राओ हम्बर्डे हारे जबकि कांग्रेस के रविंद्र वसंतराव चव्हाण चुनाव जीते।

उत्तर प्रदेश विधानसभा सीट उपचुनाव रिजल्ट:- गाजियाबाद- भाजपा के संजीव शर्मा जीते। करहल- सपा के तेज प्रताप सिंह यादव जीते। कटेहरी- भाजपा के धर्मराज निषाद जीते। खैर (एससी)- भाजपा के सुरेंद्र दिलेर जीते। कुंदरकी- भाजपा के रामवीर सिंह जीते। मझावन- भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य जीती। मीरापुर- आरएलडी के मिथलेश पाल जीती। फूलपुर- भाजपा के दीपक पटेल जीती। सासामऊ- सपा के नसीम सोलंकी जीती।

पश्चिम बंगाल में टीएमसी की एकतरफा जीत हुई। हरोआ- टीएमसी के एसके रबीउल इस्लाम जीते। मदारीहाट- टीएमसी के जयप्रकाश टोप्पो जीते। मेदिनीपुर- टीएमसी के सुजॉय हाजरा जीते।श्रनैहाटी- टीएमसी के सनत डे जीते। सिटाई – टीएमसी की संगीता रॉय जीतीं। तालडांगरा- टीएमसी फांगुनी सिंगाबाबू की जीत हुई।

बिहार के विधानसभा सीट:- बेलागंज- जदयू की प्रत्याशी मनोरमा देवी जीतीं। इमामगंज (एससी)- हम की दीपा कुमारी जीतीं। रामगढ़- भाजपा के अशोक कुमार सिंह जीते। तरारी- भाजपा के विशाल प्रशांत जीते।

मध्य प्रदेश के विधानसभा सीट:- बुधनी- भाजपा के रमाकांत भार्गव जीते। विजयपुर- कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा जीते।

असम के विधानसभा सीट पर धोलाई- भाजपा के निहार रंजन दास जीते। सिदली- यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के निर्मल कुमार ब्रह्मा जीते। बोंगाईगांव- असम गण परिषद की दीप्तिमयी चौधरी जीतीं। बेहाली- भाजपा के दिगंता घाटोवाल जीते।क्षसमागुरी- बीजेपी के दीप्लू रंजन सरमा लीड कर रहे।

छत्तीसगढ विधानसभा सीट रायपुर सिटी साउथ- भाजपा के सुनील कुमार सोनी जीते।

गुजरात विधानसभा की वाव सीट – बीजेपी के ठाकोर स्वरूपजी सरदारजी जीते।

कर्नाटक के विधानसभा सीट से शिगगांव- कांग्रेस के पठान यासिरहमदखान जीते हैं। भरथ बोम्मई हार गए हैं। संदूर- कांग्रेस के ई अन्नपूर्णा जीतीं। चन्नापटना- कांग्रेस के सी पी योगीश्वर जीत गए हैं। जेडीएस के निखिल कुमारस्वामी हार गए हैं।

केरल विधानसभा सीट चेलक्कारा- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के यू आर प्रदीप जीते। पलक्कड़- कांग्रेस के राहुल ममकूटथिल जीते।

मेघालय के विधानसभा सीट से गैम्बेग्रे- नेशनल पीपुल्स पार्टी के मेहताब चांडी अगितोक संगमा जीते

पंजाब के विधानसभा सीट डेरा बाबा नानक- आप के गुरदीप सिंह रंधावा जीते चब्बेवाल- आप के डॉ. इशांक कुमार जीते। क्षगिद्दड़बाहा- आप के हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों जीते।बरनाला- कांग्रेस के कुलदीप सिंह ढिल्लों काला ढिल्लों जीते

राजस्थान के विधानसभा सीट झुंझुनू- भाजपा के राजेंद्र भांबू जीते । रामगढ़- भाजपा के सुखवंत सिंह जीते। दौसा- कांग्रेस के दीन दयाल जीते। देवली- उनियारा- भाजपा के राजेंद्र गुर्जर जीते।क्षखींवसर- भाजपा के रेवंत राम डांगा जीते। सलूंबर- भाजपा के शांता अमृतलाल मीणा जीते।चोरासी- भारत आदिवासी पार्टी के अनिल कुमार कटारा जीते

सिक्किम के विधानसभा सीट से सोरेंग-चाकुंग- एसकेएम के आदित्य गोले निर्विरोध जीते। नामची – सिंघीथांग- एसके एम के सतीशचंद्र राय निर्विरोध जीते।

 

Related posts

Instructions given to District Election Officers

Dharmpal Singh Rawat

NOTA polled around 2 lakh votes in Indore parliamentary constituency, making a record of winning the Indore seat with the highest margin

Dharmpal Singh Rawat

सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर गुरुवार को भी बहस जारी रहेगी।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment