February 5, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की राज्यपाल से मुलाकात: मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना।

देहरादून 08 जुलाई 2023,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली से दौरे लौटने के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोर पकड़ रही है। इस बीच आज श्री धामी ने राजभवन जाकर राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की। इस मीटिंग में कैबिनेट विस्तार पर चर्चा होने के कयास लगाए जा रहे हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य शीर्ष नेताओं से दिल्ली में मुलाकात की थी। उनके इस दौरे के समय से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं चल रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने भी शीघ्र ही मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना जताई है।

2024 में होने वाली लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए भी उत्तराखंड मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाना जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री धामी के दिल्ली से लौटने के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार की सुगबुगाहट तेज हुई है है। कहा जा रहा है कि, मंत्रिमंडल के विस्तार हेतु पार्टी हाईकमान द्वारा हरी झंडी दे दी गई है और राज्य कैबिनेट का अब बहुत जल्द विस्तार होने वाला है। मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए विधायकों में होड़ लगी है वहीं दायित्व धारी बनने के लिए भाजपा के दिग्गज नेता भी अपने-अपने आकाओं से संपर्क बनाए हुए हैं। अभी हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंत्रिमंडल विस्तार करने एवं दायित्व धारी बनाने के संकेत दिए हैं।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.