March 3, 2026

उत्तरकाशी में जनगणना-2027 प्रशिक्षण संपन्न

उत्तरकाशी जिले में जनगणना-2027 के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। अंतिम दिन अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता की समीक्षा की। कार्यक्रम में तहसील और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों को डिजिटल जनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

जनगणना-2027 पूरी तरह डिजिटल माध्यम से मोबाइल एप आधारित होगी। प्रगणक और पर्यवेक्षक स्मार्टफोन के जरिए डेटा संकलन करेंगे, जबकि ‘जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली’ के माध्यम से संपूर्ण प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रथम चरण में 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक मकान सूचीकरण होगा, जबकि 10 से 24 अप्रैल तक नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प मिलेगा। द्वितीय चरण 9 से 28 फरवरी 2027 तक संचालित होगा।

प्रशासन ने प्रत्येक तहसील और नगर को जनगणना वार्ड के रूप में विभाजित कर चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति की तैयारी की है। अधिकारियों को इस राष्ट्रीय कार्य को प्राथमिकता से समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.