February 5, 2026

भारत के चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग:प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,भारत का सफल चंद्रमा मिशन, अकेले भारत का नहीं है,यह सफलता पूरी मानवता की है।

Exif_JPEG_420

देहरादून 23 अगस्त 2023,
दिल्ली: भारत ने अंतरिक्ष में आज ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। भारत का चंद्रयान-3 अभियान चांद की सतह पर लैंड हो गया है। लेंडर माड्यूल की लैंडिंग के साथ ही चांद की सतह पर पंहुचने वाला चौथा देश बन गया है। चंद्रयान-3 का लेंडर माड्यूलर इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन इसरो द्वारा निर्धारित समय 06.04 सांय बजे चांद के साऊथ पोल पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंड हुआ है।

Exif_JPEG_420

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो सहित इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस उपलब्धि को सबसे बड़ा बताते हुए कहा कि हमने धरती पर संकल्प लिया और उसे चांद पर पूरा किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है। यह सफलता पूरी मानवता की है। इसलिए यह भारत के साथ ही साथ पूरी मानवता के लिए बड़ा दिन है। इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) तक नहीं पहुंचा है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से हम वहां तक पहुंचे हैं। जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.