मुख्य मंत्री धामी नेताओं जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं
UdhamSinghNagar, 15 March 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधमसिंहनगर के खटीमा भ्रमण के दौरान आज नगला तराई व हेलीपैड, लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्य मंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता प्रेम सिंह टूरना, दर्जा प्राप्त मंत्रीअनिल कपूर डब्बू, सतीश भट्ट , जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति आदि उपस्थित थे।
एक अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में चयनित शांभवी तिवारी निवासी किच्छा, प्रिया चौहान काशीपुर और सौम्या गर्ब्याल निवासी भीमताल में भीसे अपने निजी आवास नगला तराई जनपद ऊधमसिंह नगर में भेंटकर कर शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने कहा बेटियों ने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि तीनों बेटियों की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और उनके समर्पण, अनुशासन व मेहनत का परिणाम है।मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा में चयनित तीनों बेटियों को पुस्तक,उपहार व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस सफलता के लिए बधाईयां दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बेटियों के प्रियजनों से भी वार्ता की व बधाईयां दी ।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जनपद की जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट को भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा आयोजित माउंट चंद्रभागा -13 (6,264 मीटर) व माउंट चंद्रभागा – 14 (6,074 मीटर) के पर्वतारोहण अभियान का टीम लीडर के रूप में नेतृत्व कर सफलतापूर्वक आरोहण करने के लिए बधाईयां दी व उन्हें शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, एसडीएम तुषार सैनी, पीओ व्योमा जैन आदि मौजूद रहे।
