October 31, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सतपुली झील के निर्माण कार्य का करेंगे शिलान्यास

जनपद पौड़ी के नगर पंचायत सतपुली स्थित बहुप्रतीक्षित झील के निर्माण कार्य का शिलान्यास होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 19 दिसंबर को सतपुली झील के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। वहीं जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मुख्यालय से करीब से 52 किमी की दूरी पर पूर्वी नयार नदी के तट पर स्थित सतपुली झील के निर्माण कार्य के लिए सिंचाई खंड श्रीनगर द्वारा 56.34 करोड़ की योजना तैयार की है। अधिशासी अभियंता सचिन शर्मा ने बताया के सतपुली की यह बहुद्देशीय झील होगी। जिसमें सिंचाई, पेयजल, नौका विहार, मत्स्य पालन के साथ-साथ पर्यटन की गतिविधियों के अनुरूप तैयार तैयार किया जाएगा। झील को 750 मीटर लंबा व करीब 82 मी की चौड़ाई में बनाया जाएगा। बहुद्देश्यीय झील के जलाशय की अधिकतम भंडारण क्षमता 59 हजार क्यूबिक मीटर होगी। बताया कि तैयार होने को बाद झील में वाटर लेबल अधिकतम चार मीटर होगा। जबकि योजना तैयार होने के बाद ओडल व ओडलसैंण को पेयजल सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सभी संबंधित जिला स्तरीय अफसरों की बैठक ली। डीएम ने पुलिस, राजस्व, लोनिवि, विकास विभाग, शहरी विकास समेत सभी संबंधित विभागों को समन्वयक बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.