March 3, 2026

हरिद्वार दौरे की तैयारियों की सीएम ने की समीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में 7 मार्च को प्रस्तावित अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नगरी है, इसलिए श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.