दिल्ली , कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों ने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर आज लोकसभा को हंगामा किया।सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। उन्होंने ‘जय भीम’ के नारे लगाए। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “…ये लोग संविधान में विश्वास नहीं रखते। वे मनुस्मृति की बात करते हैं…पीएम मोदी ने अमित शाह का बचाव करने के लिए 6 ट्वीट किए। इसकी क्या जरूरत थी? अगर कोई बीआर अंबेडकर के बारे में गलत कहता है, तो उसे कैबिनेट से हटा देना चाहिए। लेकिन वे दोस्त हैं और एक-दूसरे के पापों का समर्थन कर रहे हैं।”
कांग्रेस सहित विपक्षी दलों का आरोप है कि शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान बाबासाहेब का अपमान किया। विपक्षी दल ने शाह के संबोधन का एक वीडियो जारी किया जिसमें गृह मंत्री विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए यह कहते सुने जा सकते हैं कि, ‘अभी एक फैशन हो गया है- आंबेडकर, आंबेडकर…। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।’
कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा गृह मंत्री अमित शाह पर बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के अपमान करने के आरोप को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने आज बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गृह मंत्री ने कहा कि, कांग्रेस ने अंबेडकर और वीर सावरकर का भी अपमान किया। कांग्रेस नेताओं ने सेना और हिंदुस्तान का भी अपमान किया है। आपातकाल लगाकर उन्होंने सभी संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन किया। इतना ही नहीं, शाह ने कहा कि जब लोकसभा और राज्यसभा में पक्ष और विपक्ष होते हैं तो दलों, वक्ताओं का नजरिया अलग-अलग होता है। लेकिन एक बात समान होती है कि बात तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए। कल से कांग्रेस ने जिस प्रकार तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर रखने का प्रयास किया है वो निंदनीय है। कहा कि कांग्रेस ने अंबेडकर को हाशिए पर लाने का काम किया।
संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहेब का अपमान किया और उन्हें चुनाव में भी हराया। मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाबासाहेब से संबंधित कार्यों के कारण ये लोग बाबासाहेब का नाम मजबूरी में ले रहे हैं।
केंद्रीय संसदीय मंत्री किरिण रिजिजू ने कहा कि कल गृह मंत्री अमित शा ने सदन में बहुत साफ शब्दों में बाबा साहेब अंबेडकर जी के प्रति हमारी श्रद्धा का भाव प्रकट किया था। उन्होंने यह भी बताया था कि कैसे कांग्रेस ने अंबेडकर का अपमान किया। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें इतने सालों तक भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया और साथ ही 1952 के चुनाव में षड्यंत्र करके उन्हें हरा दिया था।
वहीं कैबिनेट मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमित शाह का बचाव करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का सम्मान नहीं किया, उन्हें हमेशा नीचा दिखाने की कोशिश की। कांग्रेस जवाब दे, राहुल जी, सोनिया जी और खड़गे जी जवाब दें, उन्होंने कब बाबा साहब और उनकी भावनाओं का सम्मान किया? बाबा साहेब को नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा क्यों देना पड़ा था?
Congress has ignored Ambedkar, Veer Savarkar, Army and Hindustan has also insulted: Home Minister Amit Shah
कांग्रेस ने अंबेडकर , वीर सावरकर , सेना और हिंदुस्तान का भी अपमान किया है: गृह मंत्री अमित शाह