Recent Posts

February 9, 2026

कांग्रेस की भारत जोड़ो की विचारधारा और आरएसएस की भारत तोड़ो वाली विचारधारा है:राहुल गांधी।

देहरादून 23 जून 2023,

बिहार: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पटना पहुंचे जहां पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस पार्टी ध्वज फहराया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘हिंदुस्तान में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस की भारत जोड़ो की विचारधारा है और दूसरी तरफ आरएसएस की भारत तोड़ो वाली विचारधारा है।

राहुल गांधी ने भारत छोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि, आपने हमारी भारत जोड़ो यात्रा में बहुत मदद की है। मैं जिस राज्य में भी गया वहां बिहार के लोग हमारे साथ चले। आपने यात्रा में हमारी मदद की क्योंकि आप विचारधारा को मानते हो और गहरी तरह से समझते हैं। बीजेपी हिंदुस्तान को तोड़ने और नफरत फैलाने का काम कर रही है जबकि कांग्रेस मोहब्बत में विश्वास करती है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासित और समर्पित होकर पार्टी के लिए कार्य करने की हिदायत दी। अध्यक्ष खड़गे ने कहा, ‘हम सारे विपक्षी दल लोग एक हैं। राहुल गांधी ने एकता की दिशा में पहल की है, और हम सब मिलकर बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगे। खड़गे ने कहा, हमारी पार्टी की विचारधारा को बिहार कभी नहीं छोड़ सकता है और अगर बिहार में हम जीत गए तो सारे हिंदुस्तान में हम जीत जाएंगे। इसलिए मैं आप सबसे अपील करता हूं कि कांग्रेस पार्टी को जिताइए। आपके बीच कुछ मतभेद भी हों तो किनारे करिए। आपका काम लोकतंत्र और संविधान को बचाने का है। पार्टी हितों को बचाने के लिए आपको लड़ना होगा और सबको एकजुट करना होगा।

2024 के लोकसभा के चुनाव को देखते हुए सभी विपक्षी एकजुटता के प्रयास कर रहे हैं। इसी रणनीति के तहत गैर भाजपाई दलों ने बिहार में मीटिंग का आयोजन किया गया है। बताया जा रहा है 17 विपक्षी दल इसमें शामिल होकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी इस मीटिंग में सम्मिलित होने बिहार पहुंचे हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.