February 5, 2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 6700 किमी लंबी “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” 14 जनवरी मणिपुर से शुरू।

दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” 14 जनवरी मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी। न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी 6700 किमी का पैदल सफर करेंगे। यात्रा देश के कुल 15 राज्यों से होकर गुजरेगी।

आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के सभी प्रदेश अध्यक्षों और कांग्रेस संसदीय दल नेताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए चर्चा हुई। बैठक के बाद कहा गया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’,हमारे देश और पार्टी के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई। भारत जोड़ो यात्रा, से देश में भारी बदलाव हुआ, संगठन में नई जान आई।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी है कि , पिछले वर्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किमी. लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली गई थी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने पूरे देश का माहौल बदल दिया था और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी थी। ये यात्रा पार्टी और देश के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई।

कांग्रेस महासचिव ने ने बताया कि, राहुल गांधी की यात्रा 14 जनवरी मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी। मणिपुर के बाद नागालैंड, फिर असम, अरुणाचल प्रदेश और वापस असम होते हुए ये मेघालय में प्रवेश करेगी. “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” इसके बाद बंगाल और फिर बिहार, झारखंड, ओडिशा के बाद उत्‍तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र भी जाएगी। कांग्रेस पार्टी द्वारा इंडिया गठबंधन के सभी दलों से सहयोग मांगा गया है।

“भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के दौरान राहुल गांधी 6700 किमी का पैदल सफर करते हुए स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। उत्‍तर प्रदेश में 1074 किलोमीटर की सबसे लंबी यात्रा होगी। “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” इस दौरान 11 दिन में राज्‍य के 20 जिलों से होकर गुजरेगी।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.