Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
कांग्रेस : ना चुनाव संचालन समिति बनी ना अभी तक स्टार प्रचारको की लिस्ट आई सामने - Separato Spot Witness Times
राजनीतिक राज्य समाचार

कांग्रेस : ना चुनाव संचालन समिति बनी ना अभी तक स्टार प्रचारको की लिस्ट आई सामने

कांग्रेस प्रत्याशी व पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सचिन पायलट, केसी वेणुगोपाल, सलमान खुर्शीद समेत अन्य नेताओं की चुनावी रैली कराई जाए।कांग्रेस हाईकमान ने अभी तक लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची तय नहीं की है। वही अभी तक चुनाव संचालन समिति का भी गठन नहीं किया गया है

लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी चाहते हैं कि उनके संसदीय क्षेत्र में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की चुनावी रैली कराई जाए।भाजपा ने चुनाव प्रचार में 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। साथ ही भाजपा प्रत्याशियों की मांग पर केंद्रीय नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं चुनावी रैली के कार्यक्रम तय किए हैं। वहीं, कांग्रेस में स्टार प्रचारक तय नहीं हैं।कांग्रेस प्रत्याशी व पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सचिन पायलट, केसी वेणुगोपाल, सलमान खुर्शीद समेत अन्य नेताओं की चुनावी रैली कराई जाए।

प्रदेश कांग्रेस वार रूम के अध्यक्ष नवीन जोशी ने बताया कि जल्द ही पार्टी हाईकमान स्टार प्रचारकों की सूची जारी करेगा।

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने मीडिया समन्वय समिति की घोषणा कर दी। राजीव महर्षि को समिति का मुख्य समन्वयक बनाया गया। जबकि समिति में कुल 16 सदस्य होंगे। राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया समन्वय समिति का एलान किया।

समिति में मथुरा दत्त जोशी, अमरजीत सिंह, धीरेंद्र प्रताप, सूर्यकांत धस्माना, सुरेंद्र कुमार, नवीन जोशी, गरिमा दसौनी, लखपत बुटोला, प्रदीप जोशी, प्रिया थापा, शीशपाल सिंह बिष्ट, गणेश उपाध्याय, राजेश चमोली, विशाल मौर्य, आशीष नौटियाल, मोहन लाल समिति के सदस्य होंगे।

Related posts

पीडब्ल्यू’ देहरादून विद्यापीठ ने अपने संस्थान के अच्छे अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले छात्रों और अभ्यर्थियों को किया सम्मानित।

Dharmpal Singh Rawat

अनंत अंबानी अचानक पहुंचे ऋषिकेश, ताज होटल में रूके; साथ में भाई आकाश-पत्नी राधिका भी

स्मार्ट सिटी के कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द किए जाएंः डीएम 

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment