December 16, 2025

Congress Parliamentary Party President Sonia Gandhi, Rahul Gandhi and Congress National General Secretary Priyanka Gandhi voted for AAP candidate Somnath Bharti.

दिल्ली, लोकसभा चुनाव-2024 के छठे चरण में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार सुबह नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। पोलिंग बूथ पर पहुंचकर उन्होंने मतदान किया । लेकिन सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को वोट न देकर , इंडिया गठबंधन के घटक आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती को वोट दिया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी से हुए गठबंधन के चलते नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से इस बार कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। समझौता के तहत यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती मैदान में हैं। उनके मुकाबले भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज हैं। बांसुरी स्वराज भाजपा की कद्दावर नेताओं में शुमार रही दिवंगत सुषमा स्वराज की पुत्री हैं।

मतदान के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने विश्वास जताया कि लोकसभा के इन चुनावों में इंडिया गठबंधन जीतेगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव के दौरान बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई देशभर में सबसे बड़े मुद्दे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अपने आपसी मतभेद अलग रखकर भारत के संविधान व लोकतंत्र के लिए वोट दे रहे हैं।

Congress Parliamentary Party President Sonia Gandhi, Rahul Gandhi and Congress National General Secretary Priyanka Gandhi voted for AAP candidate Somnath Bharti.

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.