असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की विधानसभा चुनावों की तारीखों का हुआ ऐलान, मतगणना 4 मई को,
Delhi 15 March 2026,
भारतीय निर्वाचन आयोग ने रविवार को आज असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा। असम, केरल और पुडुचेरी में नौ अप्रैल को और तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा। सभी चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतगणना चार मई को एक साथ होगी। चुनावों की तारीखों का एलान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।
इसके साथ ही निर्वाचन आयोग ने गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा के उपचुनावों की तारीख 9 अप्रैल और 23 अप्रैल को तय की है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है।
पश्चिम बंगाल की विधानसभा में 294 सीटें हैं। दो चरणों 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा।पहले चरण में 152 और दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान होगा। चार मई को मतगणना होगी। असम में नौ अप्रैल को एक चरण में 126 असेंबली सीटों के लिए मतदान होगा। केरलम में नौ अप्रैल 140 सीटों के लिए मतदान होगा। तमिलनाडु में 234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान। पुडुचेरी में 30 सीटों पर नौ अप्रैल को मतदान।चार मई को मतगणना होगी।
