February 5, 2026

देहरादून: सेंट्रियो मॉल के सामने हुई दुर्घटना, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

देहरादून

 

दिनांक 10/11-10-23 की देर रात्रि में कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की सेंट्रियो मॉल के बाहर एक कार का एक्सीडेंट हो गया है, उक्त सूचना पर डालनवाला पुलिस एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एक कंटेनर ट्रक से टकराकर बलेनो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें कार सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये थे, जिन्हें पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा कार चालक सृजन पांडे को मृत घोषित किया गया, कार सवार दूसरे व्यक्ति सिद्धार्थ मेनन का मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा है, मृतक थल सेना में कैप्टन के पद पर नियुक्त थे। कंटेनर चालक एक्सीडेंट के पश्चात मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

 

*नाम पता मृतक*

सृजन पांडे पुत्र श्री परमात्मा पांडे निवासी 4/79 गोमती नगर, लखनऊ हाल तैनाती 201 इंजीनियर रेजीमेंट क्लेमेंटटाउन, उम्र 27 वर्ष।

 

*नाम घायल व्यक्ति*

सिद्धार्थ मेनन पुत्र कुमार मेनन निवासी देहराखास, पटेल नगर, उम्र 26 वर्ष।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.