देहरादून: हुड़दंगियों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम
देहरादून में हुड़दंगियों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए दून पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी देहरादून खुद टीम के साथ मैदान में उतरकर नगर क्षेत्र में चल रहे सघन चेकिंग अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।
पुलिस की अलग-अलग टीमें शहरभर में लगातार चेकिंग कर रही हैं, जबकि एसएसपी ने मौके पर मौजूद रहकर सभी टीमों को ब्रीफ किया। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के ठिकानों पर औचक छापेमारी भी की जा रही है।
इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले और निर्धारित समय के बाद खुले बार व रेस्टोरेंट्स के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का यह अभियान देर रात तक जारी रहा, जिससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
