March 4, 2026

दिल्ली आबकारी नीति मामले में संजय सिंह 13 अक्टूबर तक फिर प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर।

दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आप नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को दिल्ली आबकारी नीति मुकदमे में गिरफ्तार किए जाने खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में दिल्ली भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया।

आप ने दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग करने का आरोप लगाया और दावा किया कि पुलिस की कार्रवाई में कुछ कार्यकर्ता घायल हो गये। आप पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘पार्टी कार्यकर्ता शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और फिर भी पुलिस ने उनके खिलाफ बल प्रयोग किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। हालंकि पुलिस ने गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों को कुछ देर बाद छोड़ दिया।

आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि,भाजपा अपने चुनावी फायदे के लिए प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। संजय सिंह की गिरफ्तारी और कोर्ट से उनकी 3 दिन की रिमांड और बढ़ाने को लेकर दिल्ली आम आदमी पार्टी के नेता कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।’

दिल्ली की विशेष अदालत ने मुकदमे की सुनवाई के दौरान संजय सिंह की रिमांड 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी । अब संजय सिंह 13 अक्टूबर तक फिर प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड में रहेंगे। अदालत ने कहा कि संघीय एजेंसी द्वारा हाल ही में की गई तलाशी में नए तथ्यों की खोज और ताजा डिजिटल सबूतों की बरामदगी के आधार पर रिमांड जरूरी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.