February 28, 2026

शराब नीति मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल सहित सभी को किया आरोप मुक्त, आम आदमी पार्टी को मिटाने की साजिश की गई लेकिन सत्य की जीत हुई,

Delhi 25 February 2026,

तथाकथित दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, विजय नायर, के. कविता सहित अन्य सभी आरोपियों को शुक्रवार को आरोप मुक्त कर दिया। कोर्ट ने सीबीआई को सबूतों के अभाव में फटकार भी लगाई है। वहीं सीबीआई ने कोर्ट के इस फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती देने का निर्णय लिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे ‘कट्टर ईमानदारी’ की जीत बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर साजिश रचने का आरोप लगाया।

कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मोदी जी की पूरी पार्टी और सारी एजेंसियों की हमें बेईमान साबित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद आज साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल – मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है। मीडिया से बातचीत के दौरान केजरीवाल भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को मिटाने की साजिश की गई लेकिन सत्य की जीत हुई।

इसी दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी आरोप मुक्त होने के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं। मनीष सिसोदिया आज एक बार फिर बाबा साहेब अम्बेडकर जी की दूरदर्शी सोच और उनके बनाए संविधान पर फ़ख़्र महसूस हो रहा है। मनीष सिसोदिया ने अपने X (Twitter) अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा, “सत्यमेव जयते। आज एक बार फिर बाबा साहेब अम्बेडकर जी की दूरदर्शी सोच और उनके बनाए संविधान पर फ़ख़्र महसूस हो रहा है। मोदी जी की पूरी पार्टी और सारी एजेंसियों की हमें बेईमान साबित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद आज साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल – मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है।

इस फैसले पर अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, संसार में कोई कितना भी शक्तिशाली हो जाये’ , सत्य की हमेशा जीत होती है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.