December 17, 2025

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे: गुरुवार 5 दिसंबर शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

महाराष्ट्र , देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। महाराष्ट्र बीजेपी के विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री पद के लिए के लिए उनके नाम की घोषणा की गई है। श्री फडणवीस गुरुवार 5 दिसंबर शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुंबई के आजाद मैदान में शपथग्रहण समारोह होगा। सीएम पद की शपथ लेने के बाद श्री फड़णवीस राज्य के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही वे तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद ग्रहण करेंगे।

‘मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना। मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा। साल 2019 में देवेंद्र फडणवीस ने यह लाइन कही थी। आज देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री चुन लिए गए हैं,। 5 साल बाद उनका वक्तव्य बिल्कुल सही साबित हुआ है।

देवेंद्र फडणवीस का राजनीतिक सफर सीधे विधायक या मुख्यमंत्री पद से शुरू नहीं हुआ है। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय सदस्य रहे हैं। पहली बार नगर निकाय में पार्षद बने थे। उसके ठीक 5 साल बाद नागपुर के मेयर बने थे। 44 वर्ष की उम्र में महाराष्ट्र के दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड भी फडणवीस के पास ही है। देवेंद्र फडणवीस साल 1999 और 2014 में नागपुर दक्षिण पश्चिम से विधायक बने थे।

2024 के विधानसभा चुनावों में महायुति ने कुल 288 सीटों में से 234 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है। इनमें से अकेली भाजपा ने 132 सीटें हासिल की है।

Devendra Fadnavis will be the new Chief Minister of Maharashtra.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.