December 17, 2025

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया स्वच्छता अभियान,प्रभारी जनपद न्यायाधीश, देहरादून ने दिलाई शपथ,

Uttrakhand, 22 Jun 2025,

स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार आज वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान 22 जून 2025 को प्रातः 7:00 बजे से नवनिर्मित जिला न्यायालय भवन, देहरादून से शुरू किया गया।

उक्त स्वच्छता अभियान / रैली का शुभारंभ प्रभारी जनपद न्यायाधीश, देहरादून मदन राम द्वारा शपथ के साथ किया गया, जिसके उपरांत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुँगराकोटी एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण तथा उपजिलाधिकारी सदर, देहरादून हरि गिरी, मुख्य चिकित्साधिकारी, देहरादून मनोज शर्मा, स्वास्थ्य नगर अधिकारी अविनाश खन्ना, बार अध्यक्ष, देहरादून मनमोहन कण्डवाल, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष पंकज मैसोन द्वारा स्वच्छता अभियान एवं रैली को अग्रसारित किया गया।

तथा रैली प्रिंस चौक, तहसील चौक, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए कोतवाली नगर थाने तक गयी। अभियान के दौरान व्यापार मंडल संघ द्वारा कई जगह डस्टबिन / कूडादान वितरित किये गए। रैली में जी.जी.आई.सी राजपुर रोड, देहरादून कीछात्राओं, एन.सी.सी. केडेट्स द्वारा तथा उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इसके अलावा भी विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्तर से जिला देहरादून के मुख्यालय, तहसील, ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, ग्रामसभा, नगर पालिका, नगर निगम आदि प्रत्येक सार्वजनिक स्थलों पर आम जनता के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान में समस्त न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, बार एसोसियेशन, व्यापार मंडल संगठन, विभिन्न एन,.जी.ओ., किसान यूनियन, महाकाल सेवा समिति, अंतरमन परिवार सोसाइटी, वेस्ट वॉरियर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्तागण, पराविधिक कार्यकर्ताओं और कर्मचारीगण द्वारा सहयोग किया गया। सभी प्रतिभागियों द्वारा स्वच्छता अभियान और रैली में उत्साहपूर्वक सहयोग कर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया तथा रास्ते में पाये गए समस्त कूड़ा-करकट व प्लास्टिक आदि को साफ कर इस अभियान को सफल बनाया गया। नगर निगम की टीम द्वारा एकत्रित कूडे को वाहनों में रखा गया।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.