March 5, 2026

अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही में कुल 51.5 हजार रुपए जुर्माना प्राप्त।

देहरादून 07 जून 2023,

जनपद में सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी के निर्देशन पर 05 जोन बनाए गए हैं। प्रत्येक जोन के लिए नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

संयुक्त टीमों ने आज सर्वे चौक, नैनी बैकरी, दिलाराम चौक, हाथीबड़कला , प्रिसं चौक से रिस्पना पुल आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की है। टीमों द्वारा आज अपने-अपने जोन में 10 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 30 चालान करते हुए लगभग 17 हजार रुपए जुर्माना तथा पुलिस टीम द्वारा 27 चालान करते हुए लगभग 13.5 हजार जुर्माना आरटीओ द्वारा 38 चालान करते हुए लगभग 21 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है। अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही में कुल 51.5 हजार रुपए जुर्माना प्राप्त हुआ। टीम द्वारा चेतावनी दी गई है कि अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया जाए अन्यथा भारी जुर्माना वसूलने के साथ ही सामग्री जब्त कर ली जाएगी।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.