February 26, 2026

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

दिल्ली, 20 जनवरी को वॉशिंगटन में आयोजित होने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित जेडी वैंस के शपथ ग्रहण समारोह में भारत को भी आमंत्रित किया गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल होंगे और भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। यात्रा के दौरान विदेश मंत्री अमेरिका आने वाले कुछ अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी बैठक करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ट्रंप-वैंस उद्घाटन समिति के निमंत्रण पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मंत्रालय ने आगे कहा कि जयशंकर अपनी यात्रा के दौरान आने वाले प्रशासन के प्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मिलेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम घोषित होने के बाद भारतीय मीडिया में सवाल उठने लगे थे कि, डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत को निमंत्रित नहीं किया जा रहा है। लेकिन अब निमंत्रण मिलने के साथ ही आशंकाओं पर विराम लग गया है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.