February 5, 2026

पूर्व मंत्री के बेटे और बहु बने बीडीसी सदस्य, पति-पत्नी की जोड़ी ने मचाई हलचल

राजनीतिक रूप से चर्चित रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी का परिवार एक बार फिर सक्रिय राजनीति की ओर लौटता नजर आ रहा है। भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र से उनके बेटे राजीव कंडारी और बहू रीना कंडारी ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर जीत दर्ज की है। राजीव कंडारी ने बहेड़ा सीट, जबकि उनकी पत्नी रीना कंडारी ने मल्याकोट सीट से चुनाव जीतकर लोगों का भरोसा हासिल किया है।

पति-पत्नी की इस जोड़ी की एक साथ जीत ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है और अटकलें तेज हो गई हैं कि राजीव कंडारी भिलंगना ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो यह कंडारी परिवार की पंचायत राजनीति में प्रभावशाली वापसी मानी जाएगी।

मातबर सिंह कंडारी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने देवप्रयाग और रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया है। लंबे समय तक भाजपा में सक्रिय रहे कंडारी ने बाद में कांग्रेस का दामन थामा था।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय मैदान में उतरकर किस्मत आजमाई, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। रूद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। तब से वे राजनीति से दूर ही है, लेकिन पंचायत चुनाव में बेटे और बहू की एक साथ चुनाव में जीत ने कंडारी परिवार का राजनीतिक जनाधार को फिर से मजबूत किया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.