Recent Posts

February 8, 2026

जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी:40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे।

देहरादून 08 सितंबर 2023,

दिल्ली:जी-20 शिखर सम्मेलन प्रगति मैदान में नवनिर्मित भारत मंडपम में होगा।सम्मेलन में 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और उच्चाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के शुक्रवार सायं तक दिल्ली पहुंचेंगे।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 के आयोजन को देश की अध्यक्षता में एक बड़ा कार्यक्रम बताया है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति सहित विश्व के कई देशों के मुखिया शामिल होंगे। उन्होंने मंत्रियों से पूरे शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली में उपस्थित रहने के लिए कहा है। इसके अलावा़ प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मंडपम तक पहुंचने के लिएथं अपना वाहन न लाने की बात कही। उन्होंने शटल बसों का इस्तेमाल करने के लिए भी कहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंत्रियों को G-20 इंडिया ऐप डाउनलोड करने और विदेशी गणमान्यों के साथ बातचीत करते समय इसके अनुवाद और अन्य सुविधाओं का उपयोग करने की सलाह दी। G-20 ऐप में सभी भारतीय भाषाओं और G-20 देशों की भाषाओं को शामिल करते हुए एक त्वरित अनुवाद सुविधा शामिल है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के शुक्रवार शाम 6.55 बजे तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। उनका स्वागत नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह करेंगे। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का दोपहऔर 1.40 बजे दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। उन्हें उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे रिसीव करेंगे। जापान के पीएम फुमियो किशिदा का स्वागत मंत्री अश्विनी चौबे करेंगे। किशिदा दोपहर 2.15 बजे तक भारत पहुंचेंगे। बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगी और रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश उनका स्वागत करेंगी। इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी शुक्रवार सुबह 6.20 बजे दिल्ली पहुंचेंगी। कृषि राज्य मंत्री शोभा कराडलाजे उनका स्वागत करेंगी। चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ओर से जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं। ली कियांग का भी मंत्री वीके सिंह स्वागत करेंगे और उनके शुक्रवार शाम 7.45 बजे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज शाम 6.15 बजे पहुंचेंगे और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर उनका स्वागत करेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शनिवार दोपहर 12.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे, उनका स्वागत वाणिज्य और उद्योग रराज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी। जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज शनिवार सुबह 8 बजे पहुंचेंगे और एमएसएमई राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा उनका स्वागत करेंगे। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान शुक्रवार रात 8 बजे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय उनका स्वागत करेंगे।

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.