February 5, 2026

मंत्री प्रेमचंद्र के भाई के घर से लूटा सोना कब्रिस्तान से बरामद, नौ गिरफ्तार, एक फरार

 

प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई के घर से डकैती में लूटा गया सोना मेरठ के सरधना स्थित एक कब्रिस्तान से पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर बरामद कर लिया। माल बरामद होने के पश्चात आरोपित को जिला कारागार मुजफ्फरनगर में भेज दिया गया है।

 

15 अक्टूबर 2022 को डोईवाला स्थित व्यापारी शीशपाल अग्रवाल के घर में दिनदहाड़े डकैती हुई थी।प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई के घर से डकैती में लूटा गया सोना मेरठ के सरधना स्थित एक कब्रिस्तान से पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर बरामद कर लिया। यह कब्रिस्तान आरोपित के घर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर है।

 

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी ने बताया कि 15 अक्टूबर 2022 को डोईवाला स्थित व्यापारी शीशपाल अग्रवाल के घर में दिनदहाड़े डकैती हुई थी। जिसमें मुजफ्फनगर निवासी आठ अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। डकैती में शामिल अन्य दो आरोपित की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही थी। इसमें से एक आरोपित नफीस उर्फ सपाटा ने 16 जून को मुजफ्फरनगर स्थित न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।

 

आरोपित के आत्मसमर्पण के पश्चात 27 जुलाई को न्यायालय से आरोपित की 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड ली गई। जिसके पश्चात नफीस ने मेरठ के सरधना के पास अपने पुराने घर से एक किलोमीटर दूर कब्रिस्तान से डकैती का माल बरामद कराया। जिसमें सोने की ज्वेलरी इत्यादि है। माल बरामद होने के पश्चात आरोपित को जिला कारागार मुजफ्फरनगर में भेज दिया गया है। फरार आरोपित परेवज निवासी मुजफ्फरनगर की तलाश की जा रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.